Wednesday, April 16, 2014

राजनीतिक बयार


बयार चल रही है वोटो की, चाँदी हो रही है छोटो की,
दुकानदारी है नोटों की और जेब भर रही है खोटो की,
लांछन, चुटकी, ओर खोलना पुराने राज,
यही है बस आजकल नेताओ का काम ,
दल बदला, क्षेत्र बदला और बदला धर्म,
किन्तु नहीं बदल सकते इनके कर्म,
ना बाप बड़ा ना मईया, सबसे बड़ा रुपइया,
ओर न भटको, कुछ नहीं करेंगे पप्पू भइया,
गुब्बारा, टोपी और टॉफी,यही शहजादे की च्वाईस,
कैसे हथियाए कुर्सी यही मुन्ना की ख्वाईश,
पालते हैं रोज झाड़ू वाले, लगाते हैं घात,
अब तो समझ जाओ भाईयो, क्योंकि उनका हाथ "आप" के साथ,
बाँट रहे हमको जाति और धर्म के नाम पर,
टोपी टोपी चिल्लाना ओर बांटना लोगो को कर्म के आयाम पर,
विकास ना रोजगार, भ्रष्टाचार और घोटाले ही घोटाले,
स्विस बैंको में खूब खाते पाले,
अब तो जग जाओ यारो, प्रवीन भाई की यही फरियाद,
करो ऐसा काम की दुनिया रखें आपको याद,
विकास और रोजगार के लिए, अब की बार दोस्तों मोदी सरकार,
भारत माता को पहनाओ कमल का हार, अब की बार दोस्तों मोदी सरकार।

जय हिंद जय भारत