Wednesday, June 18, 2014

व्यक्तित्व: नेस वडिआ

कौन  है नेस वडिआ ?

नेस वडिआ (30 मई 1970) नुस्ली वाडिया और मॉरीन वाडिया से पारसी वाडिया परिवार में पैदा हुआ भारतीय उद्योगपति है।

नेस वाडिया ने वाडिया समूह की कंपनियों-ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड, वाडिया BSN लिमिटेड, और Nowrosjee वाडिया एंड संस लिमिटेड में बोर्ड निर्देशक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की है वह मुंबई में नेहरू सेंटर की प्रबंध समिति के एक सदस्य है और उन्होंने Gherzi पूर्वी लिमिटेड, टाटा आयरन ऐंड स्टील, टाटा केमिकल्स, और अन्य कंपनियों के एक निदेशक के रूप में कार्य किया है इसके आलावा वाडिया अपनी पूर्व प्रेमिका, अभिनेत्री प्रीति जिंटा के साथ इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट टीम किंग्स इलेवन पंजाब के सह मालिक भी हैं

पिता : नेस वाडिया के पिता ओर बॉम्‍बे डाइंग कंपनी के मालिक नुस्‍ली वाडिया जाने माने भारतीय उद्योगपति है। नुस्‍ली वाडिया टेक्‍सटाइल और रियल एस्‍टेट के क्षेत्र में दखल रखते हैं। वह निवेल वाडिया और डीना जिन्‍ना के बेटे हैं। डीना पाकिस्‍तान के संस्‍थापक मोहम्‍मद अली जिन्‍ना की बेटी थीं। नुस्‍ली वाडिया के दो बेटे हैं - नेस और जेह। नुस्‍ली के दोस्‍तों में रतन टाटा, केशब महिंद्रा, शरद पवार और एल के आडवाणी की गिनती होती है। नुस्‍ली की पत्‍नी मौरीन वाडिया ग्‍लैमर की दुनिया में बड़ा नाम हैं। 

भाई : नेस के छोटे भाई, जहांगीर वाडिया समूह की कंपनियों बॉम्बे डाइंग और गो एयर के प्रबंध निदेशक है

Thursday, May 22, 2014

तिलमिलाहट

तिलमिलाहट एक शब्द मात्र नही है वरन बहुत सारे कार्यकलापों का मिश्रण है । मसलन एक जगह टिक न पाना, बोखलाहट के मारे इधर उधर भागना, एक सोच पर अडिग ना रह पाना, इर्ष्या करना, खीजना, चिढ़ना, झुँझलाना, हालात को और खुद को ना समझ पाना, गुमराह होना और दूसरों को गुमराह करना, दूसरे की तरक्की बर्दास्त न कर पाना, धुड़की देना, मगरमच्छी लक्षण (जिसमें मगरमच्छी आँसू और मगरमच्छी पलटियां शामिल हैं ), बीमारी का बहाना करना, कामचोरी के बहाने बनाना इत्यादि शामिल हैं।

इन सब लक्षणों को समझने के लिए ये बिलकुल माकूल वक़्त हैं। आपको बस खबरों पर नज़र बनाये रखनी हैं।

जी हाँ मित्रों !!!

शायद आपको अंदाजा हो गया होगा कि हम किसके बारे में बात कर रहे हैं। इन लक्षणों से परिपूर्ण वो महान कलाकार हैं   "श्रद्धेय श्रीं भगोड़े वाल जी"  जो इस कलाकारी (असल में बीमारी) में इतने माहिर हैं की हर बार जनता को बेवकूफ बनाने के लिए अपनी तिलमिलाहट का नये तरीके से नाटकीय रूपांतरण कर लेते हैं ओर भोलीभाली जनता फिर से चमत्कारी समझ कर उनके पीछे हो लेती हैं। जिस जंतर जुगाड़ को पाने की सनक में ये लगे हुए थे वो इनके सब्जबाग और झूठ तंत्र की वजह से पूरी हो नही पाई क्योंकि इस पीढ़ी की जनता अब मदारियों के खेल समझने लगी है । लेकिन मदारी  अपनी टीस को रोक नहीं पा रहा और रीस करना उसको आता नहीं हैं।

ले दे के वही डुगडुगी और वही तमाशा और वही गाना

राम दुहाई  हाए !!!! दिल का दर्द ना जाने कोई !!!! राम दुहाई
ये नौटंकी हमें कहां ले आई !!! राम दुहाई !!! हाए

Thursday, May 15, 2014

भगोड़े की दिमागी बीमारी

भारत देश के मेरे प्यारे भाइयो और बहनों,

कृपया सतर्क हो जाइये, क्योंकि दिल्ली का भगोड़ा फिर से भागने  फ़िराक में हैं।
पहचान : मुँह पर मफ़लर लपेटे होगा, झाड़ू हाथ में होगा, पैरों में चप्पल पहने होगा और दिखने में आम आदमी जैसा ही होगा।
लेकिन उसके पहनावे पर मत जाइयेगा, वह देश की जनता को सब्जबाग दिखाने, उनके विश्वास को तोड़ने, लोगो की भावनाओं से खेलने और जिम्मेदारियों से भागने में माहिर है।
लेकिन आप लोगो से मेरा अनुरोध है की ऐसे समय में दिमागी बीमारी से पीड़ित इस व्यक्ति की सहायता करें। इस व्यक्ति को जहां भी देखे कृपया करके बिना कोई हानि पहुंचाये नजदीक के हस्पताल में भर्ती करवाये ओर हो सके तो उसका इलाज़ मुफ्त करवाएं।
क्योंकि जब अच्छे दिन आने वाले है तो उसके लिए भी तो कुछ अच्छा होना चाहिए ना।


Wednesday, April 16, 2014

राजनीतिक बयार


बयार चल रही है वोटो की, चाँदी हो रही है छोटो की,
दुकानदारी है नोटों की और जेब भर रही है खोटो की,
लांछन, चुटकी, ओर खोलना पुराने राज,
यही है बस आजकल नेताओ का काम ,
दल बदला, क्षेत्र बदला और बदला धर्म,
किन्तु नहीं बदल सकते इनके कर्म,
ना बाप बड़ा ना मईया, सबसे बड़ा रुपइया,
ओर न भटको, कुछ नहीं करेंगे पप्पू भइया,
गुब्बारा, टोपी और टॉफी,यही शहजादे की च्वाईस,
कैसे हथियाए कुर्सी यही मुन्ना की ख्वाईश,
पालते हैं रोज झाड़ू वाले, लगाते हैं घात,
अब तो समझ जाओ भाईयो, क्योंकि उनका हाथ "आप" के साथ,
बाँट रहे हमको जाति और धर्म के नाम पर,
टोपी टोपी चिल्लाना ओर बांटना लोगो को कर्म के आयाम पर,
विकास ना रोजगार, भ्रष्टाचार और घोटाले ही घोटाले,
स्विस बैंको में खूब खाते पाले,
अब तो जग जाओ यारो, प्रवीन भाई की यही फरियाद,
करो ऐसा काम की दुनिया रखें आपको याद,
विकास और रोजगार के लिए, अब की बार दोस्तों मोदी सरकार,
भारत माता को पहनाओ कमल का हार, अब की बार दोस्तों मोदी सरकार।

जय हिंद जय भारत